Ad image

देहरादून में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार पर साधा निशाना

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून 17 जुलाई। देहरादून में शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में प्रदेशभर से पहुंचे छात्रों और प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों से संवाद किया। कार्यक्रम से पहले उन्होंने दिवंगत कांग्रेस नेता अमर मेहता के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।
अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा और उनके परिवार वर्षों तक कड़ी मेहनत करते हैं। कई परिवार बच्चों की पढ़ाई और कोचिंग के लिए आर्थिक तंगी के बावजूद कर्ज तक लेते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी मेहनत और उम्मीदों पर पानी फेर देती हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले वर्षों में हुए पेपर लीक से करोड़ों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है।
राहुल गांधी ने रोजगार के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि देश में मैन्युफैक्चरिंग और निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर सीमित हो गए हैं। ऐसे में अधिकांश युवाओं के लिए सरकारी नौकरी ही प्रमुख विकल्प बचता है, लेकिन भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियां और पेपर लीक उनके सपनों को तोड़ रहे हैं।
कार्यक्रम में प्रतियोगी परीक्षा विशेषज्ञ अभिनय सर ने भी पेपर लीक को गंभीर समस्या बताते हुए कहा कि इसे रोकने के लिए सरकार को ठोस और प्रभावी कदम उठाने होंगे। वहीं, पेपर लीक से जुड़ी छात्रा रिया थापा के पिता ने मंच से अपनी बेटी की संघर्षपूर्ण कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि परीक्षा और पेपर लीक की घटना के बाद उनकी बेटी मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गई थी। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद कई छात्र और अभिभावक भावुक नजर आए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। राहुल गांधी ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं और रोजगार से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!