बरेली, 1 जुलाई। बरेली में ‘राधेश्याम रामायण’ के रचयिता पंडित राधेश्याम जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज शामिल हुए।
स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि पंडित राधेश्याम जी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों और भारतीय संस्कृति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाएं नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का कार्य करती हैं।
कार्यक्रम में संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, साहित्यप्रेमियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंडित राधेश्याम जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।




