एसआईआर कार्यक्रम को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा बैठक

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

टिहरी गढ़वाल, 14 जुलाई 2026 । विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के सम्बन्ध में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल बैठक ली । बैठक में जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया ।

बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धितों को दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को बैठक में निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से संपन्न करायें जाने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी सहित विभिन्न तहसील स्तरीय अधिकारियों ने वर्चुअल रूप से प्रतिभाग किया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!