दूरस्थ क्षेत्रों में नेटवर्क सुधार पर जोर, डीएम ने टेलीकॉम सेवाओं की समीक्षा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

चमोली, 24 जुलाई 2026। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला टेलीकॉम समिति की बैठक में मोबाइल नेटवर्क, 4जी कवरेज और भारत नेट परियोजना की समीक्षा की गई।
डीएम ने बीएसएनएल सहित सभी दूरसंचार कंपनियों को निर्माणाधीन मोबाइल टावरों का कार्य शीघ्र पूरा करने तथा दूरस्थ क्षेत्रों में नेटवर्क, इंटरनेट स्पीड, कॉल गुणवत्ता और कवरेज में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोंग सेगड़ी, कुनीगाड़, ईराणी, बिरही सहित अन्य क्षेत्रों में नेटवर्क संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान करने को कहा।
भारत नेट परियोजना के तहत विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य संस्थानों और पंचायत भवनों को हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड से जोड़ने के लिए आवश्यक सूची तैयार कर आईटीडीए को भेजने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर जयवीर नेगी सहित बीएसएनएल, एयरटेल, जियो, वीआई एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!