Ad image

चामनी पहुंचे पूर्व मंत्री दिनेश धनाई, ग्रामीणों से किया सीधा जनसंवाद

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

बेरोजगारी, सड़क और बस सेवा के मुद्दे उठे

टिहरी गढ़वाल। पूर्व पर्यटन मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने अपने जनसंवाद कार्यक्रम के तहत चंबा विकासखंड के ग्राम चामनी (मखलोगी पट्टी) का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
ग्राम चामनी में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए धनाई ने कहा कि वे लगातार टिहरी विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याओं और आवश्यकताओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनें और उनके समाधान के लिए कार्य करें। उनका कहना था कि आज कई जनप्रतिनिधि जनता की पहुंच से दूर हो गए हैं, जबकि वे स्वयं गांव-गांव जाकर सीधे लोगों से संवाद स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपने जनप्रतिनिधियों से पांच वर्षों के कार्यों का हिसाब मांगने की अपील करते हुए कहा कि जागरूक जनता ही क्षेत्र के विकास की दिशा तय करती है।
पूर्व मंत्री ने अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि मखलोगी पट्टी में आईटीआई नकोट, घंटाकर्ण पेयजल योजना, बीएससी नर्सिंग कॉलेज तथा नकोट में गैस एजेंसी की स्थापना जैसे कार्य उनके प्रयासों से संभव हुए। उन्होंने कहा कि पहले क्षेत्र के लोगों को गैस सिलेंडर भरवाने के लिए ऋषिकेश जाना पड़ता था, लेकिन अब स्थानीय स्तर पर ही यह सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र में विभिन्न सड़कों के निर्माण और डामरीकरण का भी उल्लेख किया।
बैठक के दौरान ग्रामीणों ने बेरोजगारी, सड़क संपर्क, दूरसंचार सुविधाओं और नियमित बस सेवा की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। धनाई ने इन मुद्दों के समाधान के लिए संबंधित स्तर पर प्रयास करने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर उत्तम सिंह मखलोगा, पूर्व प्रधान गजेंद्र सिंह मखलोगा, ध्यान सिंह मखलोगा, जसवंत सिंह मखलोगा, गंभीर सिंह मखलोगा, कुंवर सिंह मखलोगा, विक्रम सिंह मखलोगा, सुरेंद्र सिंह मखलोगा, बलवंत सिंह मखलोगा, दिनेश सिंह मखलोगा, होशियार सिंह मखलोगा, युद्धवीर सिंह मखलोगा, नगरपालिका चंबा के सभासद अरविंद मखलोगा, पूर्व प्रधान जयवीर सिंह पंवार, चंद्रवीर सिंह मखलोगा, सुंदर सिंह मखलोगा, कमान सिंह मखलोगा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!