Ad image

पत्रकार खुशहाल गोस्वामी के निधन पर स्वामी रसिक महाराज ने जताया शोक

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

रायवाला, 5 जुलाई। सनातन धर्म विकास परिषद के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने वरिष्ठ पत्रकार खुशहाल गोस्वामी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने इसे पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि गोस्वामी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकार थे। स्वामी रसिक महाराज ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

उल्लेखनीय है कि कैंसर से पीड़ित खुशहाल गोस्वामी का शनिवार को जौलीग्रांट अस्पताल में निधन हो गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!