टिहरी में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया संबल, 21 विशेषज्ञ चिकित्सकों की हुई तैनाती

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 02 जुलाई  2026 । मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में जनपद टिहरी गढ़वाल की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सशक्त एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न चिकित्सालयों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 21 विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्याम विजय ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति से जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। अब स्थानीय नागरिकों को अनेक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं अपने जिले में ही उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे उन्हें उपचार के लिए अन्य जनपदों या बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे समय, धन और संसाधनों की बचत होने के साथ-साथ मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध हो सकेगा।

यह भी अवगत कराया गया कि जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों की तैनाती की गई है। जिला चिकित्सालय बौराड़ी में डॉ. अक्षत कुमार थापा, डॉ. अचिंतन गर्ग, डॉ. रजत कुमार सैनी, डॉ नीतीश कुमार एवं डॉ. महेंद्र सिंह की नियुक्ति की गई है। उप जिला चिकित्सालय नरेंद्रनगर में डॉ. संगीता शर्मा, डॉ. हरेंद्र कुमार प्रसाद, डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. राजीव कुमार एवं डॉ. गोविंद पुजारी की तैनाती की गई है।

इसी प्रकार मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, टिहरी गढ़वाल में डॉ. प्रदीप उनियाल एवं डॉ. शशिबाला की नियुक्ति की गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छाम में डॉ. राहुल लाल, सीएचसी हिंडोलाखाल में डॉ. रितिका भट्ट, सीएचसी कीर्तिनगर में डॉ. नितेश कुमार एवं डॉ. मनीषा कटियार, सीएचसी बेलेश्वर में डॉ. रुखसार परवीन एवं डॉ. गरिमा पंत, सीएचसी थत्यूड़ में डॉ. शशांक शेखर एवं डॉ. राजन अरोड़ा तथा सीएचसी मदननेगी में डॉ. अमलेश कुमार सिंह की तैनाती की गई है। इन नियुक्तियों से जनपद में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी होने की उम्मीद है।

डॉक्टरों की इन नियुक्तियों से जनपद टिहरी गढ़वाल के चिकित्सा ढांचे में अभूतपूर्व सुधार देखने को मिलेगा और आमजन को आपातकालीन व विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं के लिए त्वरित राहत मिलेगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!