Ad image

‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत टिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो स्थानों से दो तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 8 जुलाई। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए टिहरी पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। अभियान के तहत थाना घनसाली और कोतवाली नई टिहरी पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पहली कार्रवाई थाना घनसाली पुलिस ने 7 जुलाई की शाम गश्त के दौरान की। पुलिस ने ग्राम कस्तल, पट्टी ढुंग मंदार निवासी पूरण सिंह (54) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से सोलमेट ब्लू व्हिस्की की 6 बोतल और 18 अद्धे बरामद किए गए। बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
दूसरी कार्रवाई कोतवाली नई टिहरी पुलिस ने डोबरा मार्ग से कांडीखाल जाने वाले रास्ते पर सिराई गांव मोड़ स्थित एक टिन के खोके पर छापेमारी के दौरान की। यहां से पुलिस ने गंभीर सिंह राणा (54) निवासी सिराई को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से सोलमेट ब्लू के 18 अद्धे तथा इंपीरियल ब्लू के 24 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारियों की निगरानी में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। टिहरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!