टिहरी गढ़वाल। माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल श्री नितिन शर्मा जी के मार्गदर्शन में दिनांक- 23/06/2026 को श्री दयाराम, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल व श्री ऋषभ धामा ड्रग इंस्पेक्टर टिहरी गढ़वाल द्वारा “सुरक्षित दवा-सुरक्षित जीवन” अभियान के अनुक्रम में चम्बा, टिहरी गढ़वाल के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का संयुक्त औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक्सपायर्ड दवाईयों की जांच की गयी एवं मेडिकल स्टोर संचालकों के लाइसेंस भी चेक किए गए। निरीक्षण के दौरान एक्सपायरी दवाएं पाई गई फलस्वरूप ड्रग इंस्पेक्टर, टिहरी द्वारा सम्बन्धित मेडिकल स्टोर पर 03 दिवस तक दवाइयों के विक्रय पर रोक लगाई गयी। निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितताओं के क्रम में मेडिकल स्टोरों में नियमानुसार कैश मेमो मैंटेन करने, लेबल्ड एक्सपायरी बॉक्स बनाने, सभी ग्राहकों को बिल उपलब्ध कराने, एक्सपायरी दवाइयों के सही रख रखाव व साफ सफाई बनाए रखने आदि निर्देश दिए गये।
उक्त निरीक्षण के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर टिहरी गढ़वाल श्री ऋषभ धामा, थानाध्यक्ष चम्बा श्री विपिन बहुगुणा, रिटेनर अधिवक्ता श्री राजपाल सिंह मियां एवं अधिकार मित्र उपस्थित रहे।
“सुरक्षित दवा-सुरक्षित जीवन” अभियान के अन्तर्गत किया गया औचक निरीक्षण

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



