Ad image

जगद्गुरु स्वामी माधवाश्रम महाराज की पुण्यतिथि पर होने वाले अष्टोत्तरशत श्रीमद्भागवत आयोजन को लेकर 15 जुलाई को बैठक

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 12 जुलाई। ज्योतिष्पीठाधीश्वर, ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर (आगामी 10 नवंबर 2026) नई टिहरी के सनातन धर्म शक्तिपीठ नवदुर्गा मंदिर बौराडी में प्रस्तावित अष्टोत्तरशत श्रीमद्भागवत महापुराण एवं यज्ञ के आयोजन की तैयारियों को लेकर 15 जुलाई को सायं 4 बजे बौराड़ी स्थित सामुदायिक मिलन केंद्र में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई है।
आयोजन समिति के अनुसार यह धार्मिक आयोजन सनातन धर्म शक्तिपीठ दुर्गा मंदिर समिति के तत्वावधान में कोटेश्वर गढ़वाल मंडल के महंत स्वामी शिवानंद गिरी महाराज, ज्योर्तिमठ के उत्तराधिकारी आशीष वशिष्ठ महाराज, दण्डीवाड़ा ऋषिकेश के संतों, श्रद्धालुओं एवं नयी टिहरी के सभी श्रद्धालुओं के आशीर्वाद व सहयोग से किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य ब्रह्मलीन जगद्गुरु स्वामी माधवाश्रम महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ सनातन धर्म की परंपराओं का संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार करना है।
आयोजन समिति के प्रचार सचिव पं. राजेन्द्र प्रसाद चमोली शास्त्री ने नई टिहरी एवं आसपास के सभी श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों और गणमान्य नागरिकों से बैठक में समय पर उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जो लोग किसी कारणवश बैठक में शामिल नहीं हो सकते, वे दूरभाष के माध्यम से भी अपना सुझाव एवं सहयोग दे सकते हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!