Ad image

सीएचसी मदननेगी में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ : पहले दिन 127 मरीजों का हुआ उपचार

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 13 जुलाई। प्रदेश सरकार के “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मदननेगी में सोमवार से तीन दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ हुआ। 13 से 15 जुलाई तक चलने वाले इस शिविर का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराना है।
शिविर का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष ईशिता सजवाण ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राजेश नौटियाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला, कनिष्ठ प्रमुख कीर्ति सिंह पंवार तथा पूर्व राज्य मंत्री प्रेम दत्त जुयाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य विभाग की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
शिविर के पहले दिन 127 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने नाक, कान एवं गला (ईएनटी), शिशु रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा अस्थि रोग से संबंधित परामर्श और उपचार प्रदान किया। मरीजों की आवश्यक जांचें कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शिविर में 19 मरीजों के एक्स-रे किए गए। इसके अलावा आयुष्मान भारत कार्ड एवं आभा आईडी बनाई गई, टीबी स्क्रीनिंग, गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच तथा परिवार नियोजन संबंधी परामर्श भी दिया गया। साथ ही विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों को उनका लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद, डॉ. यथार्थ, फार्मेसी अधिकारी दिनेश कुमार, संजय कंसवाल, एसटीएस विनोद सेमवाल, बीएएम राजेश उनियाल, सुरेश, अनुज परमार एवं देवेश सेमवाल सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेवाएं दीं।
स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्रवासियों से 15 जुलाई तक चलने वाले इस विशेष शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!