Ad image

हल्द्वानी में शिवमहापुराण कथा के दौरान पुरोहित की करंट लगने से मृत्यु पर स्वामी रसिक महाराज ने जताया गहरा शोक

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून/हल्द्वानी। हल्द्वानी के बरेली रोड स्थित गौजाजाली क्षेत्र में शिवमहापुराण कथा के दौरान करंट लगने से युवा पुरोहित पंडित भुवन चंद्र पंत के असामयिक निधन पर सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एवं नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

स्वामी रसिक महाराज ने अपने शोक संदेश में कहा कि यह घटना अत्यंत हृदयविदारक एवं दुःखद है। एक युवा पुरोहित का धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराते समय इस प्रकार असमय निधन होना पूरे सनातन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की भगवान शिव एवं भगवान नृसिंह देव से अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों में विद्युत सुरक्षा के सभी आवश्यक मानकों का पालन किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुःखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। कथा स्थल, मंदिर एवं धार्मिक समारोहों में विद्युत उपकरणों की पूर्व जांच और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना आयोजकों की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।

स्वामी रसिक महाराज ने हादसे में झुलसे युवक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना करते हुए संबंधित प्रशासन से पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!