Ad image

कारगिल विजय दिवस पर हटवाल गांव में दी शहीदों को श्रद्धांजलि

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 26 जुलाई। सकलाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हटवाल गांव में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके शौर्य और बलिदान को नमन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण भी सुना गया।
युवा मोर्चा अध्यक्ष संदीप मंद्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री युवाओं के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर उनसे निरंतर संवाद कर रहे हैं। समाजसेवी अनिल हटवाल ने कारगिल विजय दिवस को भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान का प्रतीक बताते हुए वीर सैनिकों के अदम्य साहस एवं राष्ट्रसेवा को नमन किया।
कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता हुकम सिंह हटवाल, उदय सिंह नेगी, प्रधानाचार्य महावीर धनोला, हुकम सिंह कंडारी सहित क्षेत्र के अनेक लोग उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!