550 रुपये में 3 महीने, 2,000 रुपये में सालभर OTT मनोरंजन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

जियो ने बढ़ाया OTT-Pass का दायरा, 15 प्रीमियम ऐप्स और 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस

नई दिल्ली, 8 अगस्त 2026। जियो ग्राहकों के लिए अब लंबे समय के OTT-Pass भी उपलब्ध होंगे। कंपनी ने 550 रुपये में 84 दिन और 2,000 रुपये में 365 दिन की वैधता वाले नए पास लॉन्च किए हैं। पहले से उपलब्ध 200 रुपये के पास की वैधता 28 दिन है। तीनों प्लान में हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड 5G, 15 प्रीमियम OTT ऐप्स और JioTV पर 1,000 से अधिक लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस मिलेगा।
550 रुपये वाले पास में 90GB और सालाना 2,000 रुपये वाले पास में 365GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। 84 दिन का पास लेने पर ग्राहकों को 50 रुपये और सालाना पास पर 400 रुपये की बचत होगी।
OTT पैकेज में YouTube Premium, JioHotstar, Amazon Prime समेत SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, SunNXT, FanCode, Hoichoi, Chaupal, Planet Marathi, Kanchha Lannka, TimesPlay और Tarang Plus शामिल हैं। 550 और 2,000 रुपये वाले पास में Amazon Prime Lite सदस्यता मिलेगी।
नए OTT-Pass 7 अगस्त से MyJio ऐप, जियो की वेबसाइट और अधिकृत रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध हैं। ये पास एक साल के सक्रिय बेस प्लान वाले ग्राहकों के लिए हैं; वॉयस-ओनली प्लान इसमें शामिल नहीं हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!