टीबी स्क्रीनिंग में तेजी लाएं, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की करें नियमित मॉनिटरिंग

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 18 अगस्त। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए टीबी स्क्रीनिंग में तेजी लाने और हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि 5 से 16 अगस्त तक जिले में 34 स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से 3,085 एक्स-रे स्क्रीनिंग की गईं। डीएम ने कम प्रगति वाले क्षेत्रों में कैंप बढ़ाने और छूटे लोगों को जांच के दायरे में लाने को कहा। उन्होंने एचपीवी टीकाकरण, एनसीडी स्क्रीनिंग, फेस ऑथेंटिकेशन सहित अन्य कार्यक्रमों में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति के निर्देश दिए।
मातृत्व स्वास्थ्य की समीक्षा में उन्होंने हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की समय पर पहचान कर आवश्यकतानुसार रेफर करने तथा विशेष निगरानी के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. राम प्रकाश ने बताया कि हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए वार रूम और टोल-फ्री कॉल सेंटर तैयार किया जा रहा है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!