पुलिस ने 24 घंटे में चोरी गई बाइक की बरामद आरोपी गिरफ्तार

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

दो वारंटी भी किए गिरफ्तार

टिहरी गढ़वाल 18 अगस्त। टिहरी पुलिस ने अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए नैनबाग बाजार से चोरी हुई मोटरसाइकिल को महज 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार 16 अगस्त की रात नैनबाग बाजार में दुकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर 17 अगस्त को कोतवाली कैम्पटी में मुकदमा दर्ज किया गया। चौकी प्रभारी नैनबाग उ0नि0 मंगेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की गई मोटरसाइकिल UP23U 4118 बरामद कर आरोपी समीर उर्फ संजय थापा (19), पुत्र लाल बहादूर, निवासी ग्राम नागल हटनाला, थाना राजपुर, देहरादून को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम में चौकी प्रभारी नैनबाग उ0नि0 मंगेश कुमार और कानि0 08 एपी अंकित रावत शामिल रहे। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
ऑपरेशन प्रहार के तहत भी कार्रवाई जारी
वहीं, टिहरी पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान में दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। नई टिहरी पुलिस ने धारा 138 NI Act के मामले में जारी गैर-जमानती वारंट के संबंध में अनुज अग्रवाल, निवासी शास्त्री नगर, गाजियाबाद को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया।
इसी क्रम में चंबा पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट के आधार पर सुमन नेगी, निवासी ग्राम म्यूंडा, प्रतापनगर, टिहरी गढ़वाल, हाल निवासी चंबा को चंबा बाजार से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
टिहरी पुलिस की ओर से चोरी और वांछित/वारंटी आरोपियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!