टिहरी गढ़वाल 4 अगस्त। नगर पालिका नई टिहरी क्षेत्र के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के तहत विभिन्न आयु वर्गों में बालक-बालिकाओं की क्रीड़ा प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में विभिन्न खेलों में कुल 96 बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर 27 बालकों एवं 14 बालिकाओं सहित कुल 41 खिलाड़ियों का चयन जनपद स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए किया गया।
प्रतियोगिताएं 14-17, 17-19, 19-21 तथा 21-23 वर्ष आयु वर्ग में आयोजित की गईं। खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, फुटबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, हॉकी, वॉलीबॉल, जूडो, कराटे, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल एवं टेबल टेनिस सहित विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
14 से 17 वर्ष बालिका वर्ग में जूडो में कुमारी सलोनी, एथलेटिक्स में कु. आदिशिखा, फुटबॉल में कु. तमन्ना नेगी, बैडमिंटन में कु. आइस, वॉलीबॉल में कु. प्रियांशी, कबड्डी में कु. आंचल, हॉकी में कु. अंशिका तथा टेबल टेनिस में कु. रितिका का जनपद स्तर के लिए चयन हुआ।
14 से 17 वर्ष बालक वर्ग बास्केटबॉल में अभिनव चौहान, जूडो में सिद्धार्थ उनियाल, फुटबॉल में प्रिंस कुमार, टेबल टेनिस में प्रतीक शुक्ला, बैडमिंटन में सार्थक, कबड्डी में हिमेश शाह, बॉक्सिंग में पियूष रावत, वॉलीबॉल में कृष्णा धनौला, हॉकी में अग्रिम चौहान, ताइक्वांडो में पियूष रावत तथा एथलेटिक्स में प्रद्युम्न गुसाईं का चयन जनपद स्तर के लिए किया गया।
17 से 19 वर्ष बालक वर्ग हॉकी में अध्ययन कठेत एवं गिरीश, कबड्डी में नैतिक कुमार, एथलेटिक्स में आयुष, फुटबॉल में अरमान पवार, वॉलीबॉल में शिवांक रावत, जूडो में श्रेयांश कुमार, ताइक्वांडो में साकेत पवार, बैडमिंटन में आदित्य, बास्केटबॉल में बिपिन रावत तथा टेबल टेनिस में अखिल नेगी का चयन जनपद स्तर के लिए हुआ।
17 से 19 वर्ष बालिका वर्ग फुटबॉल में कु. महक रावत, टेबल टेनिस में कु. नैंसी परमार, कराटे में कु. नैंसी रावत तथा हॉकी में कु. श्रेया चौहान ने जनपद स्तर के लिए स्थान बनाया।
19 से 21 वर्ष आयु वर्ग बालक वर्ग में फुटबॉल में हिमांशु नेगी, कराटे में अभिजीत सिंह रावत तथा जूडो में आदित्य चौहान का चयन किया गया। वहीं बालिका वर्ग में हॉकी में कु. सिमरन रावत तथा कराटे में कु. रितिका सजवाण का जनपद स्तर के लिए चयन हुआ।
प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में राजकीय इंटर कॉलेज धुंगीधार के प्रधानाचार्य एवं नोडल अधिकारी सुशील कुमार कोटनाला, व्यायाम शिक्षक चक्रधर प्रसाद भद्री, ब्लॉक समन्वयक यशपाल सिंह रावत, मनोज नेगी, राजेंद्र प्रसाद डोभाल, भरत राम बडोनी, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, विजेंद्र सिंह नेगी, मोनिका कोहली, मनीषा नेगी, राखी राणा, विनीता नेगी, शाह, दिनेश जुयाल, राकेश बधानी, नारायण बिजलवान सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजकों ने कहा कि मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करना और उनकी खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया। चयनित खिलाड़ी अब जनपद स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में नई टिहरी का प्रतिनिधित्व करेंगे।
मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना: नई टिहरी में 96 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 41 का जनपद स्तर के लिए चयन

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।




