Ad image

जिला चिकित्सालय बौराड़ी को मिले नए प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. बृजेश डोभाल ने संभाला कार्यभार

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

सीएमओ डॉ. राम प्रकाश बोले—मरीजों के हित में होंगे प्रभावी प्रयास

टिहरी गढ़वाल गढ़वाल 7 अगस्त। जिला चिकित्सालय बौराड़ी को नए प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) के रूप में डॉ. बृजेश डोभाल मिल गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राम प्रकाश, चिकित्सालय के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राम प्रकाश ने कहा कि जिला चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग कर स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक जनहितकारी और परिणामोन्मुख बनाया जाएगा।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ. बृजेश डोभाल ने कहा कि मरीजों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार, मरीजों की समस्याओं के त्वरित समाधान, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय तथा संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर उपचार के साथ मानवीय व्यवहार मिले, इसके लिए पूरी टीम मिलकर कार्य करेगी। आवश्यक व्यवस्थाओं में सुधार और स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कदम उठाए जाएंगे।
इस अवसर पर सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में डॉ. शशांक रमोला, डॉ. यश मोहन, डॉ. पुखराज सिंह, डॉ. पूनम, डॉ. नीरज कर्दम, डॉ. मिथुन, सुनील भंडारी, बीना सिंह, देवंती डबराल, सरिता चौहान, विनोद सकलानी सहित चिकित्सालय के अधिकारी-कर्मचारी एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!