सावन में आस्था का महापर्व : सत्येश्वर महादेव मंदिर बौराड़ी में 9 अगस्त को 22वां वार्षिक विशाल भंडारे का आयोजन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

महंत गोपाल गिरी ने समस्त श्रद्धालुओं से किया शामिल होने का आग्रह

टिहरी गढ़वाल 7 अगस्त। पवित्र सावन मास के पावन अवसर पर नई टिहरी के बौराड़ी स्थित प्राचीन सत्येश्वर महादेव मंदिर में रविवार, 9 अगस्त को 22वें वार्षिक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के महंत श्री गोपाल गिरी ने नई टिहरी एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी श्रद्धालुओं से भंडारे में सपरिवार शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।

महंत गोपाल गिरी ने बताया कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से पिछले 22 वर्षों से निरंतर सावन मास में इस विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सेवा का प्रतीक है, जिसमें सभी वर्गों के लोग एक साथ प्रसाद ग्रहण करते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है।
महंत गोपाल गिरी ने श्रद्धालुओं से भंडारे के सफल आयोजन हेतु आटा, दाल, चावल, चीनी सहित अन्य खाद्य सामग्री के रूप में सहयोग देने का भी अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं का सहयोग ही इस सेवा परंपरा को निरंतर आगे बढ़ा रहा है।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे 9 अगस्त को सत्येश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!