पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने टिपरी और गेवली क्षेत्र में किया जन संवाद

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

टिपरी-कांडीखाल मोटर मार्ग के डामरीकरण समेत क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा


टिहरी गढ़वाल 24 अगस्त। विकासखंड जाखणीधार के टिपरी और गेवली क्षेत्र में पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनै ने जन-संवाद कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान ग्रामीणों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और टिपरी-कांडीखाल मोटर मार्ग की जर्जर स्थिति पर चिंता जताते हुए मार्ग के डामरीकरण की मांग उठाई।

ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए पूर्व मंत्री धनै ने उनके समाधान के लिए आवश्यक प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में स्थानीय जनता की भागीदारी और सुझाव महत्वपूर्ण हैं तथा जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाना चाहिए।
पूर्व मंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्षों से लंबित कोशियार पंपिंग पेयजल योजना को संचालित कराकर क्षेत्र की पेयजल समस्या के समाधान का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में टिपरी और गेवली क्षेत्र के युवाओं को हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी में रोजगार के अवसर मिले। इसके अलावा अंजनीसैंण से रसोई गैस लाने की समस्या का समाधान करते हुए नंदगांव में गैस उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई।
धनै ने कहा कि उनके कार्यकाल में गेवली जूनियर हाईस्कूल का उच्चीकरण, खाद्यान्न गोदाम और पॉलीटेक्निक कॉलेज सहित अन्य विकास कार्य कराए गए। टिपरी-कांडीखाल मोटर मार्ग के निर्माण तथा टिपरी गांव को पर्यटन ग्राम घोषित किए जाने का भी उन्होंने उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पर्यटन ग्राम की घोषणा के बाद अपेक्षित कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी, जिस पर गंभीरता से काम किए जाने की जरूरत है।
इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य वीर सिंह पंवार, यशपाल पंवार, संजय सेमवाल, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सीताराम भट्ट, विजय हटवाल, पूर्व प्रधान हर्षमणि सेमवाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजू देवी, उपप्रधान रेशमा देवी, ममता देवी, पार्वती देवी, पिंकी देवी, एतवार सिंह, पूर्व प्रधान जयवीर सिंह पंवार, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शोभा देवी, महाजन सिंह पंवार, सिंह राणा, साहब सिंह, आनंद सिंह, बलवीर सिंह, वचन सिंह, विक्रम सिंह, राजेंद्र सिंह, सुनील सिंह पंवार, पूर्व सैनिक गंभीर सिंह, जोध सिंह, वीरेंद्र सिंह राणा, भगवान सिंह, कुंवर सिंह राणा, बांका पंवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!