स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से सराबोर रहा श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 15 अगस्त। श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, बादशाहीथौल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित शौर्य दीवार पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर किया। इसके बाद सामूहिक वंदे मातरम् गायन के साथ ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रगान हुआ।
अपने संबोधन में कुलपति प्रो. महाजन ने कहा कि देश की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति बताते हुए विद्यार्थियों से रोजगार पाने के साथ रोजगार सृजन, नवाचार और स्टार्टअप के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों का दायित्व विद्यार्थियों को केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि ज्ञान, कौशल, चरित्र और नैतिक मूल्यों से संपन्न जिम्मेदार नागरिक बनाना है।
कुलपति ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध दृढ़ संकल्प का आह्वान करते हुए ईमानदारी, पारदर्शिता और अनुशासन को संस्थागत उत्कृष्टता का आधार बताया। उन्होंने ‘PHD’ को Punctuality, Honesty and Discipline के रूप में परिभाषित करते हुए इन मूल्यों को कार्यसंस्कृति में अपनाने पर जोर दिया।
कुलसचिव दिनेश चन्द्रा ने भी शहीदों को नमन करते हुए कहा कि अपने दायित्वों का ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता से निर्वहन करना ही सच्ची देशभक्ति है।
कार्यक्रम का संचालन उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. हेमंत बिष्ट ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी तथा बीसीए विभाग के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!