खेल मैदानों के निर्माण कार्यों में तेजी लाएं, गुणवत्ता से न हो समझौता: डीएम

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

बौराड़ी स्टेडियम का निर्माण नवंबर तक पूरा करने के निर्देश, मैदानों में फेंसिंग और सुरक्षा सुविधाएं विकसित करने पर जोर

टिहरी गढ़वाल 3 नवंबर । जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने जनपद में खेल मैदानों एवं खेल अवस्थापना सुविधाओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को तेजी से पूरा करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में युवा कल्याण विभाग की केंद्र पोषित विशेष सहायता योजना के तहत स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। योजना के अंतर्गत देवप्रयाग, प्रतापनगर, भिलंगना, चंबा, जाखणीधार, थौलधार और कीर्तिनगर विकासखंडों में खेल मैदान, मिनी स्टेडियम, ओपन जिम, बैडमिंटन कोर्ट, शेड एवं दर्शकदीर्घा निर्माण सहित विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि खेल मैदानों में खिलाड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए फेंसिंग, मजबूत सुरक्षा दीवार तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएं। बैडमिंटन हॉल में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने वाली आकर्षक चित्रकारी एवं वॉलपेपर लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बौराड़ी स्टेडियम का निर्माण नवंबर माह तक अनिवार्य रूप से पूरा करने को कहा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई बृजेश गुप्ता, युवा कल्याण अधिकारी रविन्द्र फोनिया सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!