ऋषिकेश बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज से लिया आशीर्वाद

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश। ऋषिकेश बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एडवोकेट राजेन्द्र सजवाण ने नृसिंह वाटिका आश्रम रायवाला के परमाध्यक्ष नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज  से भेंट कर आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित सभी जीते हुए पदाधिकारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सही और पारदर्शी वकालत समाज को एक नई दिशा देने में मदद करती है और बार एसोसिएशन समाज के हितों को ध्यान में रखते हुए सम्मानजनक काम करेगी, ऐसा प्रतीत हो रहा है। सभी जीते हुए और हारे हुए वकील मिलकर काम करें ताकि समाज में एक नंया संदेश जाएगा। 

इस अवसर पर बार एसोसिएशन से जुड़े सभी वकील उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!