Ad image

‎टिहरी में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान जारी, दावों-आपत्तियों के निस्तारण में तेजी‎

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 05 अगस्त, 2026 । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जिसके तहत जनपद टिहरी में प्रारूप निर्वाचक नामावली के प्रकाशन के बाद नोटिसों की सुनवाई तथा दावों-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर जारी है। इसी क्रम में विकासखंड चंबा की ग्राम पंचायत ढरसाल में विशेष अभियान के तहत सुनवाई एवं निस्तारण की कार्रवाई की जा रही है।

‎सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) प्रशांत कुमार चौधरी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र टिहरी (13) के मतदान केंद्र संख्या-53, ढरसाल में पिछले तीन दिनों के दौरान कुल 385 नोटिसों की सुनवाई की गई। इनमें से 363 मामलों का निस्तारण किया जा चुका है, जबकि शेष 22 मामलों में आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए संबंधित व्यक्तियों से दस्तावेज मांगे गए हैं। दस्तावेज प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

‎गौरतलब है कि जनपद की छह विधानसभा क्षेत्रों के कुल 994 मतदान केंद्रों पर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जनपद में पंजीकृत कुल मतदाताओं में से 1,17,501 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। प्राप्त दावों, आपत्तियों एवं नोटिसों के निस्तारण की कार्यवाही निर्धारित समयसीमा के भीतर त्वरित गति से की जा रही है, ताकि अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन पूरी पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ किया जा सके।

‎इस दौरान बीएलओ आँचल गोदियाल, हरीश भट्ट एवं गौरव सजवाण सहित संबंधित कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!