Ad image

राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया तथा उच्च शिक्षा निदेशक, उत्तराखंड का संदेश पढ़कर सुनाया गया।

समारोह में देश के स्वतंत्रता एवं सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सैनिकों एवं अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कविता पाठ एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। प्राध्यापकों द्वारा स्वतंत्रता के महत्व, स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष तथा स्वतंत्र भारत में नागरिकों के कर्तव्यों पर अपने विचार व्यक्त किए गए।

महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले राजनेताओं एवं क्रांतिकारियों—भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, महात्मा गांधी,नेताजी सुभाष चंद्र बोस, पंडित जवाहरलाल नेहरू तथा खान अब्दुल गफ्फार खान—जैसे महान व्यक्तित्वों के जीवन एवं संघर्ष से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता हमें लंबे संघर्ष और असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान के बाद प्राप्त हुई है। इसलिए स्वतंत्र भारत के प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता के महत्व को समझते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।

उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने, मन लगाकर अध्ययन करने तथा अनुशासन एवं जिम्मेदारी की भावना के साथ अपने भविष्य का निर्माण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की मेहनत, शिक्षा और जिम्मेदार नागरिकता के माध्यम से ही भारत निरंतर प्रगति करते हुए विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित हो सकेगा।

कार्यक्रम में डॉ. सीमा पांडे, डॉ. संगीता, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. शन्नोवर, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री शूरवीर दास, कनिष्ठ सहायक कु. मनीषा सहित कार्यालय स्टाफ के श्री दीपक, श्री पंकज एवं श्री आशीष उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!