आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को सिखाए खोज-बचाव और प्राथमिक उपचार के गुर

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

चंबा में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में 80 छात्र-छात्राओं व कार्मिकों ने लिया भाग

टिहरी गढ़वाल 25 सितंबर। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल के तत्वावधान में शुक्रवार को श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, चंबा में आपदा प्रबंधन, खोज-बचाव, प्राथमिक उपचार एवं भूदेव ऐप डाउनलोड को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिलाधिकारी के निर्देशों तथा अपर जिलाधिकारी और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के मार्गदर्शन में हुआ।
कार्यक्रम में डीडीएमए टिहरी के मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी ने छात्र-छात्राओं एवं विश्वविद्यालय के कार्मिकों को आपदा से पहले, आपदा के दौरान और आपदा के बाद बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं से बचाव के उपायों के साथ ही खोज-बचाव में उपयोग होने वाले बुनियादी उपकरणों का प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों में जीवनरक्षक सीपीआर देने की विधि, अत्यधिक रक्तस्राव को रोकने की तकनीक, स्थानीय संसाधनों से स्ट्रेचर तैयार करने तथा घायलों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के तरीकों का व्यावहारिक ज्ञान दिया गया। इसके अलावा भूकंप, बाढ़ एवं जलभराव, घरेलू आग और जंगल की आग के दौरान किए जाने वाले आवश्यक कार्यों तथा बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
मास्टर ट्रेनर ने आपदा के समय उपयोगी आपातकालीन टोल-फ्री नंबरों की जानकारी देने के साथ ही भूदेव ऐप के महत्व और उसे डाउनलोड करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के डिप्टी कंट्रोलर डॉ. हेमंत बिष्ट सहित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अन्य कार्मिकों ने भाग लिया। इस दौरान कुल 80 महिला एवं पुरुष प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!