तपोवन-शिवपुरी में औषधि फर्मों पर छापेमारी, तीन के क्रय-विक्रय पर रोक

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 10 सितम्बर । जिलाधिकारी के निर्देश पर औषधि विभाग एवं पुलिस ने तपोवन-शिवपुरी क्षेत्र में औषधि विक्रय फर्मों का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान क्रय-विक्रय अभिलेख, भंडारण, सीसीटीवी एवं अन्य वैधानिक दस्तावेजों की जांच की गई।
औषधि निरीक्षक ऋषभ धामा ने बताया कि जांच के दौरान चार औषधि नमूने परीक्षण के लिए लिए गए। तीन फर्मों के औषधियों के क्रय-विक्रय पर तत्काल रोक लगाते हुए वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई। वहीं एक फर्म में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर उसका लाइसेंस निलंबित/निरस्त करने की संस्तुति की गई।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!