सहकारी बैंक को प्रदेश का नंबर-1 बनाने का लक्ष्य: सुभाष रामोला

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

किसानों को शून्य ब्याज पर ऋण और युवाओं को स्वरोजगार के लिए वित्तीय सहायता पर जोर

टिहरी गढ़वाल 26 सितम्बर। टिहरी गढ़वाल जिला सहकारी बैंक की समीक्षा बैठक में बैंक की वित्तीय एवं व्यावसायिक प्रगति की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैंक मुख्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता बैंक अध्यक्ष सुभाष रामोला ने की।
अध्यक्ष रामोला ने कहा कि बैंक को प्रदेश का नंबर-1 सहकारी बैंक बनाने के लक्ष्य के साथ योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा। इसके लिए बैंक की सेवाओं में सुधार के साथ ही किसानों, युवाओं, छोटे उद्यमियों और आमजन को बैंकिंग सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। वहीं युवाओं को स्वरोजगार एवं व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण सुविधा उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जाएगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने और पलायन को रोकने में मदद मिल सकती है।
बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को बैंक के माध्यम से प्रभावी ढंग से लागू करने तथा पात्र लाभार्थियों तक उनका लाभ पहुंचाने पर भी चर्चा हुई। बैंक के पिछले दो वर्षों के कार्यों एवं उपलब्धियों की समीक्षा के साथ ऋण वितरण, ऋण वसूली और बैंक की वित्तीय एवं व्यावसायिक स्थिति पर भी चर्चा की गई।
बैठक में बैंक के महाप्रबंधक, सभी शाखा प्रबंधक, नवनिर्वाचित निदेशकगण तथा नाबार्ड के डीडीएम मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!