17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’ : उदय रावत

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

17 सितंबर को शाम सात बजे घर-घर जलाया जाएगा ‘आशीर्वाद का दीया’, आमजन से भी भागीदारी की अपील

टिहरी गढ़वाल 12 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत ने आज भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि एक माह तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आमजन को भी अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शाम सात बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक बूथ के साथ ही लोगों से अपने-अपने घरों में दीया प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने का आह्वान किया गया है।
उदय सिंह रावत ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम केवल भाजपा कार्यकर्ताओं तक सीमित नहीं है। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपने घरों में दीया जलाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने की अपील की। उनका कहना है कि अभियान में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष के अनुसार सेवा संकल्प अभियान के तहत कुल 11 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें 17 सितंबर का ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम भी शामिल है। अन्य 10 कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग संयोजक और सह-संयोजक नियुक्त किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि अभियान के कार्यक्रमों की निगरानी मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर की जाएगी। पार्टी संगठन की ओर से कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए सभी कार्यक्रमों को निर्धारित अवधि में संचालित करने की तैयारी की गई है। अभियान के दौरान सेवा और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उदय सिंह रावत ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही आम लोगों से भी अभियान में भागीदारी करने का आह्वान किया।

पत्रकार वार्ता में जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र डोभाल, जिला कार्यालय प्रभारी जयेंद्र पंवार, अल्पसंख्य मोर्चा अध्यक्ष तौफीक अहमद, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष राणा मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!