टिहरी गढ़वाल 9 सितम्बर। हिमालय दिवस के अवसर पर 9 सितंबर को धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को हिमालय के संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा हिमालय दिवस की प्रतिज्ञा लेने के साथ हुई। इसके बाद महाविद्यालय परिसर से पीटीसी लिंक रोड तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को हिमालय संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
रैली के बाद महाविद्यालय परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वयंसेवकों ने परिसर में फैली झाड़ियों और खरपतवार की सफाई कर स्वच्छ एवं सुंदर परिसर का संदेश दिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. वीएस नेगी और प्रो. बीएस नेगी ने छात्र-छात्राओं को हिमालय के महत्व तथा उसके संरक्षण एवं संवर्धन के उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज फोन्दनी ने भी स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण और हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र को बचाने में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
हिमालय दिवस पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने निकाली जागरूकता रैली, चलाया स्वच्छता अभियान

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



