Ad image

लेफ्टिनेंट जनरल गुर वीरपाल सिंह ने संभाला एनसीसी के महानिदेशक का पदभार

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल गुर वीरपाल सिंह ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के 34वें महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। श्री सिंह को 1987 में पैराशूट रेजिमेंट में कमीशन प्रदान किया गया था। 

श्री सिंह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला, भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून और एनसीसी के पूर्व छात्र होने के साथ-साथ उन्होंने वेलिंगटन में डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज महू में हायर कमांड कोर्स और नई दिल्ली में नेशनल डिफेंस कॉलेज कोर्स में भाग लिया।

श्री सिंह नगालैंड और सियाचिन ग्लेशियर में आतंकवाद विरोधी वातावरण में कंपनी कमांडर रह चुके हैं। उन्होंने कश्मीर में वैली सेक्टर के गहन आतंकवाद विरोधी माहौल में और लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल में एक स्पेशल फोर्सेज बटालियन की कमान संभाली है। उन्होंने नियंत्रण रेखा पर माउंटेन ब्रिगेड और इन्फैंट्री डिवीजन की कमान संभाली है। जनरल आफिसर सेक्टर मुख्यालय राष्ट्रीय राइफल्स में जनरल स्टाफ आफिसर (ऑपरेशन्स) के पद पर भी रहे हैं। 


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!