डीएम ने लखवाड़ बांध परियोजना कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 10 सितंबर। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में लखवाड़ बांध परियोजना की समीक्षा करते हुए भूमि अधिग्रहण, मुआवजा वितरण और लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
डीएम ने परियोजना क्षेत्र की कुल परिसंपत्तियों, वितरित मुआवजे और लंबित प्रकरणों की स्पष्ट एवं तथ्यात्मक रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में बताया गया कि प्रभावित क्षेत्र की भूमि व परिसंपत्तियों को तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। श्रेणी-दो की भूमि का संयुक्त निरीक्षण पूरा हो चुका है और कब्जा प्राप्त प्रकरणों में भुगतान की कार्रवाई की जा रही है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिन काश्तकारों एवं ग्रामीणों ने एनओसी उपलब्ध करा दी है, उनके प्रकरणों में आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने भूमि अधिग्रहण सहित परियोजना से जुड़े सभी कार्यों में अनावश्यक विलंब न करने तथा लंबित मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी, एसडीएम धनोल्टी अंशुल भट्ट, एसएलएओ नीलू चावला, डीजीएम लखवाड़ बांध परियोजना शिवदास, तहसीलदार धनोल्टी मो. शादाब सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!