सीडीओ ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

Govind Pundir
4 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 12 अक्टूबर 2026 । सोमवार को जिला सभागार, नई टिहरी में प्रभारी जिलाधिकारी / मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में जनपदवासियों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया। इस अवसर पर कुल 21 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जो पेयजल, विद्युत, मुआवजा, पेंशन सहित अन्य विषयों से संबंधित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सीएम हेल्पलाइन एवं जन समर्पण पोर्टल पर दर्ज लंबित शिकायतों की समीक्षा भी की गई। प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का समयान्तर्गत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा जिन प्रकरणों का समाधान हो चुका है, उन्हें तत्काल पोर्टल पर अपडेट किया जाए।

इस अवसर पर नगर पालिका क्षेत्र टिहरी वार्ड सदस्य प्रीति पोखरियाल द्वारा वार्ड संख्या – 8 में सड़कों की मरम्मत कार्यो करने तथा विभिन्न स्थानों डेंजर जोन को ठीक कराने की मांग की गयी, जिस पर सीडीओ द्वारा लोनिवि को आवश्यक कार्य करने के निर्देश दिए गए ।
मनेन्द्र सिंह नेगी ग्राम बेरनी द्वारा प्राथमिक विद्यालय की क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार लगाये जाने की मांग पर जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए ।

विकास खण्ड चम्बा के ग्राम काण्डा निवासी कान सिंह पुण्डीर द्वारा बताया कि पेयजल लाइन हेतु की गयी खुदायी से उनके घर की सुरक्षा दीवार ढह गयी जिस पर पांच माह बाद भी कोई सुरक्षा कार्य नही करवाया गया जिस पर अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये।

तहसील मदन नेगी ग्राम पाचरी के जेठू राम, सुरेन्द्र दत्त, खिमा नन्द एवं  रविन्द्र दत्त द्वारा शिकायत की कि उनके पिता की मृत्यु के पश्चात उनकी माता की मृत्यु 2017 में हो गयी है किन्तु अभी तक दाखिला खारिज नही पाया है। जिस पर तहसीलदार को तत्कालय कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

मोहमद शहजाद, दुकान न.- एस-38 बस स्टैण्ड बौराडी द्वारा बताया गया कि उनकी दुकान की बगल की भूमि का अवैध अतिक्रमण पुनर्वास द्वारा हटाकर किसी पात्र व्यक्ति को भवन निर्माण हेतु आंवटित किया गया था किन्तु पात्र व्यक्ति द्वारा अन्य व्यक्ति को विक्रय किया गया है जो कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराए भवन निर्माण कार्य करवा रहा है जिससे सड़क भी संकरी हो गयी है इस पर सीडीओ द्वारा प्रभारी अधिकारी पुनर्वास को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए, नीलम ममगाई प्रधान सहायक पीआईसी बौराड़ी द्वारा उनके आवास सं० E-3 पर उनके पडोसी द्वारा छत पर पानी की टंकी लगा रखी है जिससे उनके घर की दीवारों पर पानी का रिसाव हो रहा है टंकी हटाने पर झगड़ा करने की शिकायत पर ईओ नगर पालिका परिषद नई टिहरी सीओ टिहरी तथा प्रभारी  पुनर्वास को मुआयना कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए ।

इस अवसर पर सीएमओ डॉ राम प्रकाश, एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता, डीडीओ मो असलम सहित संबंधित अधिकारी – कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!