गीता भवन बौराड़ी में श्री शिव महापुराण रुद्राभिषेक कथा महायज्ञ का आयोजन कल से

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 3 अगस्त  2024। नई टिहरी के बौराड़ी स्थित श्री गीता भवन मंदिर में 4 अगस्त से श्री शिव महापुराण रुद्राभिषेक कथा महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जो बुधवार 14 अगस्त 2024 तक चलेगा। 

आयोजन समिति के श्री दर्शन लाल उनियाल, श्री हरि कृष्ण लाम्बा, श्री कुलदीप पंवार, श्री शिवराज सिंह सजवाण ने बताया कि कथा का वाचन शिव तत्त्व मर्मज्ञ आचार्य श्री रमेश जी महाराज (गुरु जी) द्वारा किया जाएगा। 

कलश यात्रा का शुभारंभ 4 अगस्त 2024 को दोपहर 1 बजे राम मंदिर गणेश चौक से श्री गीता भवन मंदिर, बौराड़ी तक किया जाएगा। पूजा एवं मूल पाठ प्रतिदिन प्रातः 8 से 11 बजे तक होंगे, और कथा का प्रवचन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

इस महायज्ञ का समापन 14 अगस्त 2024 को भंडारे के साथ दोपहर 1 बजे से होगा। इस कार्यक्रम का आयोजन श्रीमन नारायण क्लब आयोजन समिति, बौराड़ी, नई टिहरी द्वारा किया जा रहा है। समस्त शिव भक्तों एवं श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने की अपील की है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!