Ad image

गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद माँ गंगा की डोली पहुँची मुखवा

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

उत्तरकाशी। 22 अक्टूबर 2025 को गंगोत्री धाम के कपाट विधिवत रूप से शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसके उपरांत परंपरा के अनुसार आज दोपहर लगभग 1 बजे माँ गंगा की दिव्य डोली ने गंगोत्री से अपने शीतकालीन गंतव्य की ओर प्रस्थान किया।

मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण, ढोल-नगाड़ों और भक्तों के जयघोष के बीच डोली ने चंडी देवी मंदिर से अन्नपूर्णा देवी मंदिर की ओर गमन किया। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर माँ गंगा की यात्रा का स्वागत किया।

इसके बाद डोली ने मार्कण्डेय मंदिर में दर्शन किए और लगभग दोपहर 2 बजे मुखवा (मुखीमठ) स्थित माँ गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल पर पहुँची। मुखवा गाँव में पहुँचने पर स्थानीय ग्रामीणों और तीर्थ यात्रियों ने माँ गंगा की आरती कर उनका स्वागत किया।

अब आगामी छह महीनों तक माँ गंगा की पूजा-अर्चना मुखीमठ (गंगोत्री धाम के शीतकालीन मंदिर) में की जाएगी।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!