एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

रिलायंस फाउंडेशन से जुड़े 48 खिलाड़ी टीम इंडिया का हिस्सा रहे

नीता अंबानी ने महिला खिलाड़ियों की सफलता को खास तौर पर सराहा

मुंबई, 4 अक्टूबर 2026 । रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता मुकेश अंबानी ने टीम इंडिया को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। एशियन गेम्स 2026 में भारत के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन के कार्यक्रमों और साझेदारियों से जुड़े खिलाड़ियों का योगदान रहा। फाउंडेशन से जुड़े 48 खिलाड़ियों ने टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया। भारत 85 पदकों के साथ मेडल टेबल में चौथे स्थान पर रहा।

बधाई देते हुए नीता अंबानी ने कहा, “टीम इंडिया ने देश को गर्व के कई पल दिए हैं। खासकर हमारी महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और युवा लड़कियों को प्रेरित किया। रिलायंस फाउंडेशन के खिलाड़ियों की सफलता युवा प्रतिभाओं पर हमारे भरोसे को और मजबूत करती है।”

एशियन गेम्स शुरू होने से पहले भी नीता अंबानी ने टीम इंडिया के लिए संदेश जारी किया था। तब उन्होंने खास तौर पर रिलायंस फाउंडेशन से जुड़े 48 खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए उनकी वर्षों की मेहनत और परिवारों के त्याग को याद किया था।

ओलंपिक में शामिल होने वाले 10 से अधिक खेलों में फाउंडेशन 200 से ज्यादा खिलाड़ियों को सपोर्ट करता है। इसके तहत खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप के साथ स्पोर्ट्स साइंस, मेडिसिन, कोचिंग, टेक्नोलॉजी, उपकरण और अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर जैसी सुविधाएं दी जाती हैं।

नीता अंबानी ने भारत की जर्सी पहनकर मैदान में उतरने वाले हर खिलाड़ी को धन्यवाद दिया। एशियन गेम्स में कई भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन के बूते लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक के लिए टिकट पक्का कर लिया है। इस तरह एशियन गेम्स की यह सफलता अब भारत की अगली ओलंपिक चुनौती की तैयारी से भी जुड़ गई है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!