देहरादून। नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) परीक्षा में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के कक्षा 12वीं के छात्र समर्थ घिल्डियाल ने सफलता हासिल कर विद्यालय और परिवार का मान बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा में करीब तीन लाख अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया था। कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच समर्थ की सफलता को विद्यालय ने गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी और अकादमिक हेड शैलेंद्र सिंह नेगी ने समर्थ के पिता डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल को फोन कर बधाई दी।
समर्थ ने अपनी सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम, गुरुजनों और माता-पिता के मार्गदर्शन तथा दिवंगत दादा-दादी के आशीर्वाद को दिया। उनके पिता डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल संस्कृत शिक्षा विभाग में सहायक निदेशक हैं, जबकि माता आरती घिल्डियाल गृहिणी हैं। समर्थ की छोटी बहन अस्मिता भी बलूनी पब्लिक स्कूल में कक्षा आठवीं की छात्रा है।
एनडीए परीक्षा में समर्थ घिल्डियाल ने मारी बाजी, बलूनी स्कूल में जश्न

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



