टिहरी गढ़वाल 7 अक्टूबर। RTO चालान की फर्जी APK फाइल WhatsApp पर भेजकर मोबाइल का एक्सेस हासिल करने और बैंक खाते से ₹4.40 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को टिहरी पुलिस ने अहमदाबाद, गुजरात से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, ढालवाला निवासी नरेशचंद्र रमोला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 23 अगस्त 2025 को उनके WhatsApp पर RTO चालान के नाम से APK फाइल भेजी गई। फाइल डाउनलोड करने के बाद उनके बैंक खाते से ₹4.40 लाख की धनराशि निकल गई। मामले में थाना मुनिकीरेती में मुकदमा दर्ज कर जांच साइबर सेल को सौंपी गई थी।
तकनीकी जांच, संदिग्ध मोबाइल नंबरों, WhatsApp कॉल और बैंक खातों की पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी पटेल कुणाल दिनेशभाई (41) निवासी अहमदाबाद को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी APK फाइल तैयार कर लोगों को भेजता था। फाइल डाउनलोड होते ही उसे मोबाइल का एक्सेस मिल जाता था, जिसके बाद बैंकिंग संबंधी जानकारी का दुरुपयोग कर रकम ट्रांसफर करता था।
आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से RTO चालान, KYC, बिजली बिल या बैंक अपडेट के नाम पर WhatsApp/SMS से आने वाली किसी भी APK फाइल को डाउनलोड न करने की अपील की है। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज करने को कहा गया है।
RTO चालान की APK से ₹4.40 लाख की साइबर लूट, गुजरात से ठग गिरफ्तार

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



