राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए पौड़ी की टीम का होगा चयन, ट्रायल कल, अंडर-21 बालक वर्ग के खिलाड़ी 26 नवंबर को कंडोलिया मैदान में दिखाएंगे खेल प्रतिभा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

पौड़ी 25 नवंबर 2026 ।  अल्मोड़ा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय अंडर-21 बालक आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता में पौड़ी गढ़वाल की टीम भी दमखम दिखाएगी। प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम के गठन के लिए 26 नवंबर को कंडोलिया मैदान, पौड़ी में चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा।

जिला खेल कार्यालय अल्मोड़ा की ओर से अनुसूचित जाति वर्ग के अंडर-21 बालक खिलाड़ियों के लिए यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 27 से 29 नवंबर तक हेमवती नंदन बहुगुणा खेल स्टेडियम, अल्मोड़ा में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए पौड़ी गढ़वाल की टीम को आमंत्रित किया गया है। इच्छुक खिलाड़ी 26 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे कंडोलिया मैदान में चयन ट्रायल के लिए पहुंच सकते हैं।

जिला खेल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को स्थायी निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति तथा दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार का भत्ता देय नहीं होगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!