27 नवंबर के ‘सचिवालय कूच’ को सफल बनाने के लिए टिहरी में तेज हुआ जनजागरण अभियान

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 25 नवंबर 2026।  10, 16 एवं 26 वर्ष की सेवा पर पदोन्नत वेतनमान (एसीपी) बहाली की प्रमुख मांग को लेकर आगामी 27 नवंबर 2026 को देहरादून में प्रस्तावित ‘सचिवालय कूच’ कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, जनपद टिहरी गढ़वाल ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
​इससे पूर्व, बीते 22 नवंबर 2026 को परिषद की एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें सचिवालय कूच की विस्तृत रणनीति तैयार की गई। इसी रणनीति के तहत जिलाध्यक्ष भगवान सिंह राणा एवं जिला मंत्री जयवीर रांगड़ के नेतृत्व में विभिन्न सरकारी कार्यालयों में सघन जनजागरण एवं जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
​प्रतिनिधिमंडल ने जिला पंचायत, स्वास्थ्य विभाग, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, वन विभाग, सहकारिता तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) सहित विभिन्न विभागों में जाकर कर्मचारियों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान समस्त नए एवं पुराने साथियों से अपने हकों की लड़ाई के लिए एकजुट होने और अधिक से अधिक संख्या में देहरादून पहुंचकर सचिवालय कूच को सफल बनाने की अपील की गई।
​जनजागरण अभियान में परिषद के संरक्षक सतेंद्र चौहान, उपाध्यक्ष भुवनेश्वर सेमवाल, जसपाल रावत, सुनील राणा, मोहित रावत, प्रवेश आलम, प्रियंका रांगड़, दीपक कोठारी, मुकेश सरियाल, यशवंत रावत, कैलाश रावत, पी.एल. शाह, अरविंद भट्ट, विनोद सकलानी, बीना शर्मा एवं राकेश कोठारी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!