रोमांचक फाइनल में हरिद्वार ने देहरादून को हराकर जीती राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। त्रिवेणी कौथिग एवं पर्यटन महोत्सव के तहत बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब हरिद्वार की टीम ने अपने नाम किया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में हरिद्वार ने देहरादून को 42-37 अंकों से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया, जबकि देहरादून की टीम उपविजेता रही।
प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में देहरादून ने रुद्रप्रयाग को 34-27 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में हरिद्वार ने टिहरी को 30-20 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
समापन समारोह नगर पालिका नई टिहरी के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि सहित उपस्थित अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पदक प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नागरिक मंच के कमल सिंह महर सहित खेल एवं कबड्डी संघ से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के आयोजन में खेल समन्वयक अजेश कुमार, जिला कबड्डी फेडरेशन के अध्यक्ष यशपाल सिंह रावत, जिला सचिव दिनेश कैंतुरा, अंतरराष्ट्रीय रेफरी मनोज नेगी, चक्रधर प्रसाद भद्री, कोषाध्यक्ष कमल नयन रतूड़ी, संरक्षक हनुमंत महर, संयोजक सतीश बलूनी, राष्ट्रीय रेफरी दिनेश सिंह रावत, भरत राम बडोनी, राजेंद्र डोभाल, नरेश मोहन भट्ट, दर्शन गुसाईं, चंद्रवीर नेगी और टीटी राणा सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!