ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध कच्ची और अंग्रेजी शराब बरामद की है।
पुलिस द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों एवं शराब की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कैम्पटी और कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की।
थाना कैम्पटी पुलिस ने डिम्टा बैण्ड क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर उसके कब्जे से करीब 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दिगपाल सिंह उर्फ उदय सिंह निवासी ग्राम कुणा, थाना कैम्पटी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
वहीं, कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस ने हिसरियाखाल क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 103 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब “Soulmate Blu Whisky” बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त रण बहादुर राणा मूल रूप से नेपाल का निवासी बताया गया है और वर्तमान में हिसरियाखाल क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!