सीकर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कमलादेवी जनसेवा संस्थान (रजि.), सीकर की ओर से राष्ट्रीय स्तर के ऑनलाइन ‘कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान-2026’ समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में देश के 17 राज्यों से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट योगदान देने वाली 101 विभूतियों को सम्मानित किया गया।
समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी, वरिष्ठ साहित्यकार एवं पर्यावरणविद् डॉ. मक्खन लाल तंवर ने की। चयन समिति द्वारा सामाजिक सेवा, साहित्य, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, कला एवं संस्कृति, रक्तदान, खेल, महिला सशक्तिकरण, चिकित्सा, आध्यात्म और पत्रकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का चयन किया गया। चयनित विभूतियों को सम्मान पत्र प्रदान कर ‘कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. मक्खन लाल तंवर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रहित और समाजसेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले लोगों को सम्मानित करना सराहनीय पहल है। ऐसे सम्मान समाज में सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने कहा कि कमलादेवी जनसेवा संस्थान द्वारा सामुदायिक कल्याण और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य प्रशंसनीय हैं।
संस्थान की ओर से जारी आठ चयन सूचियों के अनुसार उत्तर प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, नई दिल्ली, हरियाणा, मध्यप्रदेश, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, असम, पंजाब, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश सहित 17 राज्यों के कुल 101 लोगों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में पद्मश्री डॉ. विजयकुमार स्वरूप चन्द शाह, ज्ञानेन्द्र रावत, संजय राणा, भौतिक विज्ञानी डॉ. अंगेश चन्द्रा, डॉ. अलका यतींद्र यादव, डॉ. दत्तात्रय डी. देसाई, पर्यावरणविद् डॉ. विनय कंसल, रक्तमित्र नीलेश जैन, गणेशदास स्वामी, अधिवक्ता विनय चंद जैन, डॉ. रजनीश, वरिष्ठ पत्रकार अजय शर्मा, सुनील कुमार खुराना, शंकर लाल सैन, हेमलता पटेल, डॉ. अभिषेक राजेशकुमार मेहता, एस.एन. गौतम, सुरेश कासलीवाल, दिनेश बहुगुणा, कैलाश चन्द्र फुलेरिया, डॉ. विभा कुमारी, वरिष्ठ पत्रकार रामजी तिवारी, रामगोपाल सैनी, डॉ. प्रिया एस. स्वामीनारायण, डॉ. रंगोली श्रीवास्तव, विजय कुमार शर्मा, आदर्श कुमार, ताराचंद बुगालिया, रईस खान, जीतेन्द्र सिंह सेवावत, रिया अग्रवाल, डॉ. संतोष कुमार माधव, कृष्ण कुमार पुनिया, सौंदर्यामयी पाल, कलेश्वर साहू, आनन्द शर्मा, प्रो. (डॉ.) श्याम नन्दन प्रसाद, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. सत्यबीर सिंह निराला, प्रेम कुमारी ठाकुर, डॉ. राजेश कुमार सैनी, डॉ. सी.एल. मीणा, डॉ. ज्ञानेश्वरी व्यास, पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत, डॉ. मुकेश कुमार झरवाल, रतन लाल शर्मा, बिलेश्वर झल्डियाल, संदीप छीपा, सरस्वती बाई राठी, अधिवक्ता विजय सुरजमल काबरा, खुशबू साहू, डॉ. रंजीता तंवर, डॉ. कैलाश चन्द्र सूर्यवंशी, योगेश तिवारी, डॉ. रामचन्द्र स्वामी, डॉ. प्रवीण कुमार निगम, शान्ति सोनी, डॉ. पंकज श्रीवास्तव, डॉ. राधेश्याम कुशवाहा विजय, डॉ. अश्विनी कुमार शर्मा, कवयित्री कविता नामदेव, डॉ. रूक्मिणी देवी, जगदीश चन्द्र माहेश्वरी, पुष्पा शर्मा, हर्षा साहू, करन सिंह राठौड़, अमरचंद मीणा, ज्योति सराफ, संध्या गुप्ता, डॉ. जितेंद्र पंडित, नीलम सोनी, ओमप्रकाश लववंशी, ए.के. आज़ाद, नरसाराम, विद्यासागर जामी प्रसादरव और डॉ. सुखमिला अग्रवाल भूमिजा सहित कुल 101 विभूतियां शामिल रहीं।
संस्थान अध्यक्ष डॉ. एस.के. फगेड़िया ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में अनेक सामाजिक संगठन और समाजसेवी राष्ट्र उत्थान एवं जनसेवा के कार्यों में जुटे हैं। संस्थान का उद्देश्य ऐसे सभी कर्मठ व्यक्तियों को एक साझा मंच प्रदान करना है, ताकि उनके कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिले और अन्य लोग भी राष्ट्रहित एवं समाजसेवा के लिए प्रेरित हों।
101 विभूतियों को मिला ‘कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान-2026’

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।




