Ad image

राजभवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुईं सोना सजवान

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून/टिहरी। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देहरादून स्थित राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) की ओर से भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित प्रदेश के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं मीडिया प्रतिनिधि शामिल हुए।
समारोह में जड़ी-बूटी सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवान ने भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के इस गौरवपूर्ण अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
सोना सजवान ने कहा कि उत्तराखंड के विकास के साथ-साथ टिहरी जिले को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी के साथ समन्वय स्थापित कर सकारात्मक एवं रचनात्मक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश और टिहरी के हितों को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को गति देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगी।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!