मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर संघर्ष समिति की बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 20 अगस्त। टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के तहत गुरुवार को होटल भरत मंगलम, बौराड़ी में मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति की कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में आंदोलन की अब तक की प्रगति की समीक्षा के साथ ही आगामी कार्यक्रमों और रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक में सदस्यों ने आंदोलन को और व्यापक बनाने तथा सामाजिक और व्यापारिक संगठनों को इससे जोड़ने पर जोर दिया। साथ ही मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखने का निर्णय लिया गया।
समिति के सदस्यों ने कहा कि टिहरी की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत है। मेडिकल कॉलेज बनने से स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलने के साथ ही शिक्षा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
बैठक में आंदोलन को लेकर एकजुटता बनाए रखने और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया।

बैठक में संयोजक डॉ राकेश भूषण गोदियाल, नई टिहरी व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवान सिंह, बौराड़ी व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवराज सिंह सजवान, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष शांति भट्ट, राकेश राणा, त्रिलोक पुंडीर, कमल सिंह महर, जगजीत सिंह नेगी, शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार, महिपाल नेगी, राहुल बुटोला, मुशर्रफ अली, चंडी प्रसाद डबराल, नरोत्तम ज़ख्मोला आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!