टिहरी गढ़वाल 24 अगस्त। भाजपा कार्यालय टिहरी में बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत जिला कार्ययोजना बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामलाल नौटियाल ने की। मुख्य वक्ता प्रदेश संयोजक आईटी प्रवीण लेखवार ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया।

बैठक में बूथ स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा पार्टी की योजनाओं और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। प्रवीण लेखवार ने कहा कि बूथ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है और इसकी मजबूती से ही संगठन को जमीनी स्तर पर और प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री बलवंत सिंह रावत ने किया, जबकि संयोजक जिला महामंत्री जयेंद्र सेमवाल रहे। मंच पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रघुवीर सजवान, डॉ. भान सिंह नेगी एवं इंद्रमणी गैरोला मौजूद रहे।
बैठक में जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद डोभाल, जिला उपाध्यक्ष प्रेम दत्त सेमवाल, बसुमति घनाता, ममता पवार, जिला आईटी संयोजक जयंत शर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रविंद्र चौहान, जिला कार्यालय प्रभारी जयेंद्र पवार, जिला मंत्री ललिता देवी, प्रमोद चंद, सोहन चौहान एवं सुशील कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा मंडल अध्यक्ष नीरज खत्री, रमेश सिंह पुंडीर, कुलदीप सिंह रावत, सौकीन सिंह भंडारी, चंद्रमोहन नौटियाल, अनूप बिष्ट, पिंकी लिंगवाल, नरेंद्र रावत, सुनील थपलियाल, ललित खंडूरी, रमेश प्रसाद रतूड़ी, ऋषि भट्ट, संदीप सिंह, बसंत चौहान, विक्रम सिंह राणा, राखी राणा एवं नरेश बलूदी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।




