विद्यार्थियों को रोजगारपरक कौशल और सही कैरियर चयन के लिए किया प्रेरित

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

कोटद्वार। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लैंसडाउन तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के कैरियर परामर्श प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कैरियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) डी.एस. नेगी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. (डॉ.) डी.एस. नेगी, मुख्य वक्ता क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी लैंसडाउन गढ़वाल अजय सिंह तथा एनसीसी अधिकारी डॉ. विनोद सिंह भंडारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर प्राचार्य डी.एस. नेगी ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री हासिल कर लेना रोजगार की गारंटी नहीं है। विद्यार्थियों को रोजगारपरक कौशल, तकनीकी ज्ञान और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना होगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपनी रुचि एवं क्षमताओं को पहचानकर लक्ष्य निर्धारित करने और निरंतर सीखते रहने का आह्वान किया।
मुख्य वक्ता अजय सिंह ने छात्र-छात्राओं को रोजगार के विभिन्न अवसरों, विभागीय योजनाओं तथा विभिन्न सेवायोजन पोर्टलों की जानकारी दी। एनसीसी अधिकारी डॉ. विनोद सिंह भंडारी ने बेहतर कैरियर चयन के लिए लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन एवं कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कैरियर परामर्श प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. मनीषा सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए विशेषज्ञों एवं विद्यार्थियों के बीच संवाद स्थापित किया। अंत में कैरियर काउंसलिंग समिति की डॉ. ऐश्वर्या राणा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्य डॉ. गणेश चंद, डॉ. हिमांशु, डॉ. गीता एवं डॉ. भुवनेश कुमार का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर डॉ. आशाराम बिजल्वाण, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. संजय मदान, डॉ. मीनाक्षी वर्मा, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के नीरज सिंह रावत, नगर सेवायोजन कार्यालय पौड़ी के प्रभात सिंह नेगी, शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र कोटद्वार के विकास नेगी सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!