देहरादून/टिहरी । जाखणीधार तहसील में प्रस्तावित 50 शैय्या युक्त आयुष चिकित्सालय के निर्माण को लेकर शासन स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई है। शासन ने पूर्व में चयनित स्थल के बजाय प्रस्तावित नई भूमि की जांच के निर्देश दिए हैं।

आयुर्वेद निदेशालय को निर्देशित किया गया है कि संबंधित जिलाधिकारी से समन्वय कर चयनित नई भूमि का निरीक्षण कराया जाए। साथ ही नियोजन विभाग से प्रस्तावित भूमि और परियोजना की जांच कराने को भी कहा गया है।
बैठक में हरिद्वार के रुड़की में प्रस्तावित राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि चयन की कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा प्रदेश के सभी जनपदों में संचालित चिकित्सालयों में स्थापित ईसीजी मशीनों की सूची, उनकी संख्या और उपयोग की स्थिति की जानकारी शासन को उपलब्ध कराने को कहा गया है।
शासन की ओर से जारी पत्र में संबंधित विभागों को निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।




