Ad image

राइफल मैन से बने कीवी मैन, पूर्व सैनिक की मेहनत रंग लाई

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, गजा से डीपी उनियाल। विकासखंड चम्बा के गौंसारी गांव निवासी मान सिंह चौहान जब सेना से सेवानिवृत्त हुए तो उन्होंने अपनी मेहनत और जज्बे को खेती-बाड़ी में की ओर कदम बढ़ाया तथा कीवी फल को अपनी आय का साधन भी बनाया है, अब उनकी पहचान राइफल मैन से कीवी मैन हो गई है ।

मानसिंह चौहान ने बताया कि कीवी फल को बंदर व अन्य जंगली जानवर नुकसान नहीं पहुंचाते हैं यह जानकर उन्होंने कीवी के एक नर व तीन मादा पौधों को लगाया तथा जब तक बड़े नहीं हुए तब तक देखभाल करता रहा , कीवी के पौधों के लिए T (टी) आकार के लोहे के एंगल लगाने पड़ते हैं । जिन पर तार का जाला बनाया जाता है ताकि बेल जालों पर फैलती रहे।

उन्होंने बताया कि उन्होंने एक पाली हाउस भी बनाया है जिससे सब्जी उत्पादन किया जा रहा है। 600 वर्ग मीटर जमीन पर कीवी के अलावा आर्गेनिक सब्जी उत्पादन किया जाता है । इस साल भी 5 पौधे कीवी के उद्यान विभाग गजा से लगवाये गये हैं । कीवी मैन बताते हैं कि पिछले साल 40 किलो तथा इस समय 60 किलो कीवी उत्पादन हुआ है जो कि स्थानीय स्तर पर 400 रुपये प्रति किलो बिका है जबकि बाजार भाव अधिक है ,यदि विपणन की सुबिधा हो तो आने वाले समय में प्रतिवर्ष लाखों रुपए की आय हो सकती है । कीवी फल के साथ साथ मटर,राई, गोभी , पालक, बीन, मिर्च,अदरक आदि पैदा किया जा सकता है ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!