‎छात्राओं ने पेड़ों को राखी बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प‎

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 26 अगस्त, 2026 । रक्षा बंधन के दृष्टिगत जौनपुर विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज दोंक की छात्राओं ने पेड़ों को राखी बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। छात्राओं ने पौधों को राखी बांधने के साथ उन्हें गले लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

‎कार्यक्रम संयोजक संजय प्रकाश सेमवाल ने कहा कि यदि हम अपनी परंपराओं को पर्यावरण संरक्षण के साथ जोड़कर आगे बढ़ाएं, तो इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में परंपराओं के प्रति सकारात्मक सोच भी विकसित होगी।

‎इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने आशीष सगाई एवं इन्दु सैनी के मार्गदर्शन में नागराजा मंदिर के समीप नक्षत्र वाटिका का निर्माण भी किया। वाटिका में 27 नक्षत्रों के प्रतीक स्वरूप आंवला, बांस, पलाश, बेल, अर्जुन, नींबू आदि प्रजातियों के 27 पौधे लगाए गए।

‎प्रधानाचार्य राम औतार ने सभी को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम अपने परिवेश को तभी बेहतर बना सकते हैं, जब अपनी परंपराओं को आधुनिकता एवं प्रासंगिकता के अनुरूप मनाएं।

‎इस अवसर पर हेड गर्ल स्वाति सहित प्रियंका, सरस्वती, बबीता, अनिल एवं रंजना आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!